कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए? जानें हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शंस!

कोलेस्ट्रॉल कम करना चाहते हैं? जानें सुबह के समय क्या खाना चाहिए जिससे हार्ट हेल्थ भी बने बहतर और बैड कोलेस्ट्रॉल रहे कंट्रोल में। पढ़ें इस ब्लॉग पोस्ट में।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए, हार्ट के लिए क्या खाना चाहिए
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए 


कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?


आज की तेज़-तर्रार जिंदगी में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या आम होती जा रही है। बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल दिल की बीमारियों का मुख्य कारण बन सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका सुबह का नाश्ता इस पर गहरा असर डाल सकता है? सही ब्रेकफास्ट न सिर्फ़ आपको दिनभर एक्टिव रखता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रख सकता है। आइए जानते हैं, कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सुबह क्या खाना चाहिए।


1. ओट्स (Oats)

कोलेस्ट्रॉल कम करने में ओट्स की भूमिका


ओट्स में घुलनशील फाइबर होता है जो LDL (खराब कोलेस्ट्रॉल) को कम करने में मदद करता है। ओट्स से बनी खिचड़ी या दलिया सुबह खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और बार-बार खाने की आदत भी नहीं लगती।

कैसे खाएं:

1 कटोरी ओट्स में सब्जियां डालकर हल्का नमक और मसाले मिलाएं।

शहद और फल के साथ मीठा ओट्स भी खा सकते हैं।


2. फलों का सेवन

फल और सब्जियों से भी कोलेस्ट्रॉल में फायदा मिलता हैं


फलों में पेक्टिन नामक फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक होता है। खासतौर पर सेब, संतरा, स्ट्रॉबेरी और अंगूर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार हैं।

कैसे खाएं:

सुबह खाली पेट एक सेब या संतरा खाएं।

फ्रूट सलाद में दही मिलाकर नाश्ते का हिस्सा बनाएं।



3. बादाम और अखरोट

कोलेस्ट्रॉल कय करने में बादाम और अखरोट के फायदे


सूखे मेवे, विशेष रूप से बादाम और अखरोट, अच्छे फैट्स से भरपूर होते हैं। ये दिल की सेहत सुधारते हैं और बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

कैसे खाएं:

राम मे 5–6 बादाम और 2–3 अखरोट पानी में भिगोकर सुबह खाएं।

इन्हें स्मूदी में मिलाकर भी लिया जा सकता है।



4. ग्रीन टी

कोलेस्ट्रॉल में ग्रीन टी से होता है गजब का फायदा


ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखते हैं और मेटाबॉलिज्म बढ़ाते हैं।

कैसे पिएं:

सुबह खाली पेट 1 कप ग्रीन टी लें।

शक्कर न डालें, चाहें तो नींबू की कुछ बूंदें मिला सकते हैं।



5. दलिया या उपमा

दलिया कोलेस्ट्रॉल के साथ साथ पाचन में भी होता है फायदेमंद


दलिया और सूजी का उपमा भी एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसमें फाइबर और जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल को भी बैलेंस करते हैं।

कैसे बनाएं:

सब्जियों के साथ उपमा या दलिया तैयार करें।

बहुत अधिक तेल का प्रयोग न करें।



6. अंडा (Egg White)

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने में अंडा का सफेद भाग खाए


अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो अंडे का सफेद हिस्सा आपके लिए एक बेहतरीन प्रोटीन स्रोत हो सकता है। इसमें फैट्स कम होते हैं और यह कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता नहीं है।

कैसे खाएं:

उबला हुआ अंडा या सफेद भाग का ऑमलेट खाएं।

होल एग (पूरा अंडा) से बचें यदि आपका कोलेस्ट्रॉल पहले से हाई है।



7. लो-फैट दही या छाछ

दही और छाछ कोलेस्ट्रॉल करे कम रखें तरोताजा


प्रोबायोटिक युक्त दही पाचन को सुधारता है और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।

कैसे खाएं:

नाश्ते में लो-फैट दही या छाछ के साथ खिचड़ी या पराठा लें।

फलों के साथ दही मिलाकर भी खा सकते हैं।


FAQs


Q1. क्या सुबह खाली पेट कुछ खाना कोलेस्ट्रॉल पर असर डालता है?

हाँ, खाली पेट हेल्दी फूड जैसे फल या ओट्स खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल में सुधार हो सकता है।


Q2. क्या दूध कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है?

फुल-क्रीम दूध में फैट अधिक होता है। लो-फैट दूध को प्राथमिकता दें।


Q3. क्या डाइटिंग करने से कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है?

सही डाइटिंग यानी संतुलित और हेल्दी आहार लेने से कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में आता है।


Q4. क्या सिर्फ नाश्ते से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल हो सकता है?

नाश्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, लेकिन पूरे दिन की डाइट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना जरूरी है।


Q5. क्या बादाम और अखरोट को बिना भिगोएं खाने से लाभ होगा।

बादाम और अखरोट भिगोकर खाने से अधिक लाभ प्राप्त होते हैं। इसलिए भिगोकर खाने को प्राथमिकता दें।


Q6. क्या एक बार कोलेस्ट्रॉल लेवल सही होने पर फिर भी डाइट का ध्यान रखना चाहिए।

आपकी हेल्दी डाइट केवल कोलेस्ट्रॉल लेवल के लिए ही फायदेमंद नहीं है बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, इसलिए हैल्दी डाइट का पालन जीवन भर के लिए होना चाहिए।

निष्कर्ष:


सुबह का सही नाश्ता आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है। ओट्स, फल, ग्रीन टी, सूखे मेवे और लो-फैट डेयरी जैसे ऑप्शंस को अपनी डेली रूटीन में शामिल करके आप न सिर्फ़ कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल कर सकते हैं, बल्कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल की ओर कदम भी बढ़ा सकते हैं।